एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध न्याय के दिए निर्देश

जनसुनवाई में पीड़ितों को मिला न्याय का भरोसा, संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं न्यायोचित तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शिकायतों पर उचित कार्रवाई करने और पीड़ितों को समय से राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस अधिकारियों ने शिकायतों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *