सड़क सुरक्षा को लेकर बीआरसी राजपुर में बैठक, दिए गए निर्देश

विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही पर जोर, वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील

संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात।

बीआरसी राजपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा बच्चों की आवाजाही के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील भी की, ताकि बच्चे यातायात नियमों को समझें और उनका पालन करें।

इस मौके पर एआरपी प्रदीप निरंजन, अभिषेक कुमार, अखिलेश कटियार, आरिफ अली, यश कुमार, मोहम्मद मारूफ, महादेव सिंह और सद्दाम सहित कई विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *