वन स्टॉप सेंटर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

महिलाओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार को अकबरपुर जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला पीड़िताओं के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। साथ ही, उन्हें सुरक्षित वातावरण में नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान सीओ अकबरपुर संजय सिंह, सीओ यातायात विनय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह और महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक सुषमा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *