कानपुर देहात में पुलिस अभियान: जुआरियों से ₹39,780 बरामद, अवैध शराब भी पकड़ी

जुआ खेलने के आरोप में छह गिरफ्तार, तीन थाना क्षेत्रों में कच्ची और देशी शराब बरामद; शांति व्यवस्था के तहत 34 लोगों का चालान

संवाददाता
कानपुर देहात।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 27 अक्टूबर को चलाए गए अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। जुआ खेलने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर कुल ₹39,780 बरामद किए गए। इसमें ₹30,160 जुए की मालफड़ से और ₹9,620 आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान मिले।

अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए डेरापुर पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, मंगलपुर पुलिस ने एक आरोपी से देशी शराब के 21 क्वार्टर और शिवली पुलिस ने एक आरोपी से देशी शराब के 20 क्वार्टर बरामद किए।

गंभीर मामलों में भी गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार, गजनेर और रसूलाबाद थाना क्षेत्रों में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी विभिन्न मुकदमों में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की गईं।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत 34 व्यक्तियों का चालान किया। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *