ई-मालखाना व्यवस्था को प्रभावी बनाने की पहल, पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में हेड मोहर्रिर और मालखाना मोहर्रिर के साथ की गोष्ठी

संवाददाता
उरई/जालौन

जनपद में ई-मालखाना व्यवस्था को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से लागू करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन उरई में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त हेड मोहर्रिर एवं मालखाना मोहर्रिर ने प्रतिभाग किया।

गोष्ठी के दौरान पुलिसकर्मियों को ई-मालखाना सॉफ्टवेयर के उपयोग, मालखाने में रखे सामान के उचित रखरखाव और संबंधित अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें ई-मालखाना प्रणाली के माध्यम से माल के रखरखाव और प्रबंधन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जानकारी दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने ई-मालखाना व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने पर जोर देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का उपयोग करते हुए अपने-अपने थानों में मालखाने से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपादित करें।

इस पहल का उद्देश्य मालखाने की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाना, अभिलेखों के रखरखाव में सुधार लाना और पुलिस कार्यों में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *