सिरसाकलार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित बड़े सिंह को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
संवाददाता
सिरसाकलार/जालौन
सिरसाकलार। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसाकलार थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बड़े सिंह पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम बैनीपुरा, थाना माधौगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ माधौगढ़ और सिरसाकलार थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ सिरसाकलार थाने में मु0अ0सं0 104/2026, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित था आरोपी
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सिरसाकलार पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है।