मिशन शक्ति के तहत सलेमपुर में लगी जन चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर ग्रामीणों को दी गई जानकारी

संवाददाता
कुठौंद/जालौन

कुठौंद। ग्राम सलेमपुर कालपी में पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बालिकाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव के लिए किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से संबंधित जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करने की अपील की गई।

महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, महिला अपराध या अन्य आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *