आईटीआई उरई में अक्टूबर-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
संवाददाता
उरई/जालौन
उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उरई में कार-ट्रक ड्राइविंग व्यवसाय के अक्टूबर से दिसंबर 2026 सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में किसी भी कार्यदिवस में पहुंचकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश में वरीयता दी जाएगी।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर संस्थान पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि प्रवेश से संबंधित प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।