कान की बाली छीनने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 7,450 रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद

सिकंदरा में महिला से टप्पेबाजी कर बाली छीनने का मामला, बड़ी लूट की योजना बनाते समय पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

संवाददाता / कानपुर देहात

कानपुर देहात। जनपद में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिकंदरा पुलिस ने महिला से कान की बाली छीनने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7,450 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे सिकंदरा कस्बे के बड़े चौराहे के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक महिला के साथ टप्पेबाजी कर उसके कान की बाली छीन ली गई थी। इस संबंध में पीड़िता के पति वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी रजौली गोहनी, थाना अमराहट, जनपद कानपुर देहात की तहरीर पर 22 अगस्त 2026 को थाना सिकंदरा में मु0अ0सं0 157/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिकंदरा पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 09 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मानपुर पुल के पास सर्विस रोड, थाना क्षेत्र सिकंदरा में घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफली पुत्र असलम, समीर पुत्र बॉबी, नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा तथा रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद के रूप में हुई है। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता उक्त घटना में सामने आने की बात पुलिस ने बताई है।

24 हजार रुपये में बेची थी छीनी गई बाली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 अगस्त को शाम करीब चार बजे सिकंदरा कस्बे के बड़े चौराहे के पास एक महिला के कान की बाली छीनकर वे भाग गए थे। बाद में उन्होंने कथित तौर पर छीनी गई बाली एक राहगीर को 24 हजार रुपये में बेच दी थी।

आरोपियों के अनुसार, बाली बेचने से मिले रुपये को चारों ने आपस में बांट लिया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद 7,450 रुपये उसी बाली को बेचकर प्राप्त रकम में से बचे हुए रुपये हैं।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे अपने-अपने घर चले गए थे और 09 सितंबर को दोबारा एकत्र होकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. सैफली पुत्र असलम, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र करीब 32 वर्ष।

2. समीर पुत्र बॉबी, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष।

3. नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा, निवासी बी-240, सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 36 वर्ष।

4. रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष।

बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से:

  • छीनी गई कान की बाली को बेचकर प्राप्त 7,450 रुपये नकद
  • 04 मोबाइल फोन
  • 01 आधार कार्ड बरामद किया है।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

सैफली का आपराधिक इतिहास—

  1. मु0अ0सं0 157/2026, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात।
  2. मु0अ0सं0 443/25, धारा 318(4) बीएनएस, थाना सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत।

समीर का आपराधिक इतिहास—

  1. मु0अ0सं0 157/2026, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात।

नईमुद्दीन का आपराधिक इतिहास—

  1. मु0अ0सं0 157/2026, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात।
  2. मु0अ0सं0 02/2018, धारा 411 भादवि, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद।
  3. मु0अ0सं0 03/2018, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद।
  4. मु0अ0सं0 443/25, धारा 318(4) बीएनएस, थाना सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत।

रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली का आपराधिक इतिहास—

  1. मु0अ0सं0 157/2026, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात।
  2. मु0अ0सं0 479/2024, धारा 312/313/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, जनपद गौतमबुद्ध नगर।

पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली थाना सिकंदरा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह, उपनिरीक्षक सुशील चन्द्र, हेड कांस्टेबल 205 छत्रपाल सिंह, रिजर्व कांस्टेबल 392 मनीष कुमार, रिजर्व कांस्टेबल 413 योगेश कुमार, कांस्टेबल 834 सतेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल 279 केरन प्रताप सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *