जनपद न्यायालय परिसर स्थित वाहन स्टैंड की नीलामी 13 अगस्त को

खुली बोली के आधार पर होगी नीलामी, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त

संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात, 06 अगस्त 2026। माननीय जनपद न्यायाधीश, कानपुर देहात के आदेशानुसार अध्यक्ष, नीलामी समिति एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कानपुर देहात द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित वाहन स्टैंड की नीलामी की कार्यवाही 13 अगस्त 2026 को सायं 4:30 बजे जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के मीटिंग हॉल में खुली बोली के आधार पर संपन्न कराई जाएगी।

नीलामी में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति 01 अगस्त 2026 से नजारत अनुभाग से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तथा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

सूचना पटों पर उपलब्ध होंगी नियम एवं शर्तें

इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों का अवलोकन जनपद न्यायालय, कानपुर देहात के सूचना पट, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील अकबरपुर कार्यालय तथा एकीकृत बार एसोसिएशन के सूचना पट पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त नीलामी की सूचना, नियम एवं शर्तें जनपद न्यायालय, कानपुर देहात की आधिकारिक वेबसाइट तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *