संवाददाता : कानपुर देहात
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 29 मई 2026 को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियों—एएस वर्ड, पुखराज हेल्थ केयर एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस—ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में लगभग 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 44 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा प्रारंभिक रूप से चयन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर विकल्प चुनने में सहायता मिल सके।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में अनुज यादव सहित जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, पुनीत एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन किया गया।
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले ने क्षेत्र के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।