पुलिस अधीक्षक महोदया व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, दिए गए आवश्यक निर्देश

कानपुर देहात | संवाददाता

दिनांक 29.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी जनसुनवाई की गई तथा प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *