कानपुर देहात | संवाददाता
जनपद कानपुर देहात में 29.04.2026 को श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों के स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से “श्रमिक आरोग्य मेला” का आयोजन विशाल भट्ठा, दरगवां, ब्लॉक अकबरपुर में किया गया। इस मेले का संचालन डॉ. आई.एच. खान द्वारा किया गया।
मेले के अंतर्गत कुल 26 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी को ओ.आर.एस. पैकेट वितरित किए गए। जांच के दौरान 03 श्रमिकों में नेत्र संबंधी तथा 04 में दंत संबंधी समस्याएं पाई गईं। इसके अतिरिक्त मधुमेह, टी.बी., नेत्र एवं दंत जांच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित, फार्मासिस्ट श्रीमती मंजू, एल.टी. जितेन्द्र एवं आशीष द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक सरवनखेड़ा क्षेत्र स्थित अरविंद फुटवियर, जैनपुर में भी श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 56 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 07 श्रमिकों में नेत्र रोग, 12 में त्वचा संबंधी समस्या, 12 में जोड़ों के दर्द तथा 10 में खांसी-जुकाम के लक्षण पाए गए। इसके अलावा 03 श्रमिकों को दंत रोग से संबंधित दवाएं वितरित की गईं।
इस मेले का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश यादव द्वारा किया गया। स्वास्थ्य टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र, डॉ. भावना एवं फार्मासिस्ट रामजी सैनी ने भी सहयोग प्रदान किया।
स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों को पोषण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।