कानपुर देहात | संवाददाता
दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा थानाध्यक्ष एएचटीयू अमिता वर्मा को उनके प्रशंसा चिन्ह को वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा उन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें उनकी लंबी एवं समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने अमिता वर्मा की सेवा भावना एवं कार्य निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को मान्यता देता है, बल्कि पूरे जनपद पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य पुलिस कर्मी भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर ऐसे सम्मान प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष एएचटीयू अमिता वर्मा ने पुलिस महानिदेशक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया।