मथुरा | संवाददाता
हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजूदास ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है और इसे लेकर संत समाज लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 2026 को मथुरा में प्रस्तावित कारसेवा के माध्यम से आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी।
वृंदावन में आयोजित संतों की बैठक के दौरान महंत राजूदास ने कहा कि 10 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चल रहा है और अब इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने देशभर के संतों और श्रद्धालुओं से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
महंत ने बताया कि बैठक में विभिन्न संतों के साथ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। उनका कहना था कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो न्यायालय और प्रशासनिक स्तर पर भी कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित संतों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में संत, महंत एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।