विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

संवाददाता: उरई/जालौन

जालौन। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को तम्बाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद पुलिस बल में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं एक स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *