संवाददाता: कोंच/जालौन
जालौन। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कोंच पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त सुभान बक्श पुत्र अली बक्श, निवासी चन्द्रकुआ, मोहल्ला पटेल नगर, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।