मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ में 4 परिवारों के बीच हुआ समझौता

संवाददाता | कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) के अंतर्गत 12 जुलाई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 30 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। प्रोजेक्ट नई किरण की टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से 4 परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए। शेष मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना तथा आपसी संवाद और समझ के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला कांस्टेबल कु. रीनू (1284), शालू देवी (1149), पिंकी देवी (1195), रंजना सोनकर (1259) सहित प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य श्रीमती कंचन मिश्रा एवं श्रीराम प्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *