कानपुर देहात | संवाददाता
जनपद कानपुर देहात में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। अधिकारियों ने प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कानपुर देहात पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस-जन विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।