भागवत कथा में पहुंचे एमएलसी अविनाश सिंह चौहान व मंत्री अजीत पाल, आचार्य मुरारी कृष्ण महाराज का किया सम्मान

व्यासपीठ पर माल्यार्पण कर किया अभिनंदन, कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात

राजपुर। नगर पंचायत राजपुर के मदियापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथा स्थल पर पहुंचे एमएलसी कुंवर अविनाश सिंह चौहान एवं मंत्री अजीत पाल ने व्यासपीठ पर पहुंचकर भागवत व्यास आचार्य मुरारी कृष्ण महाराज का माल्यार्पण कर अभिनंदन एवं सम्मान किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी भी मौजूद रहीं। जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यासपीठ पर आचार्य का सम्मान किए जाने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आचार्य मुरारी कृष्ण महाराज ने श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कथा में परीक्षित विवेक बाजपेई एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी बाजपेई की विशेष सहभागिता रही। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया। कथा परिसर जयकारों और भजनों से गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस मौके पर मोहित बाजपेई, चंकी बाजपेई, विमल शुक्ला, दिलीप पाल, बंटे शुक्ला, योगेश शुक्ला, छोटे पाल और मोहन बाजपेई समेत सैकड़ों श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *