संवाददाता, उरई/जालौन।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके प्रकरणों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा फरियादियों को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।