संवाददाता, कानपुर देहात।
जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सिस्टम, साफ-सफाई एवं रखरखाव का गहन अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरवर प्रसाद सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव तथा भारतीय समाजवादी पार्टी से आशुतोष गौतम शामिल रहे। साथ ही अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।