प्रेस विज्ञप्ति अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता, उरई/जालौन।

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ एवं कोतवाली माधौगढ़ पुलिस बल के साथ कस्बा माधौगढ़, मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार तथा अन्य सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *