प्रेस विज्ञप्ति नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल ऑयल सीड्स (NMEO-OS) योजना के अंतर्गत वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) का चयन किया जाएगा

उरई, दिनांक 30 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग)

उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में संचालित नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल ऑयल सीड्स (NMEO-OS) योजना के अंतर्गत जनपद में कृषक उत्पादक संगठन (FPO), सहकारी समितियों, सार्वजनिक निगम एवं निजी निगमों का चयन वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) के रूप में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र एफपीओ/सहकारी समितियों के लिए निर्धारित मानदंडों में कंपनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत होना, कम से कम 03 वर्ष का कार्य अनुभव, न्यूनतम 200 किसानों की सदस्यता, पिछले 03 वर्षों में औसतन 09 लाख रुपये से अधिक का कारोबार तथा किसानों द्वारा कम से कम 03 लाख रुपये की इक्विटी शामिल होना आवश्यक है।

एफपीओ/सहकारी समितियों के चयन हेतु निर्धारित स्कोरिंग मैट्रिक्स में संचालन के वर्ष (30%), किसानों की संख्या (30%), औसत आय (30%) एवं बाजार/उद्योग संबंध (10%) को आधार बनाया गया है। समान स्कोर की स्थिति में राष्ट्रीय एजेंसियों से संबद्ध एवं तिलहन से जुड़े एफपीओ को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि सार्वजनिक एवं निजी निगमों के लिए बीज, खाद्य तेल एवं उर्वरक क्षेत्र में कार्यरत केंद्र/राज्य सरकार के उपक्रम तथा संबंधित पंजीकृत निजी कंपनियां आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए न्यूनतम 10 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार, तिलहन/खाद्य तेल क्षेत्र में अनुभव, क्लस्टर विकास का पूर्व अनुभव तथा पिछले 5 वर्षों में बीज, उर्वरक एवं खाद्य तेल उत्पादन का अनुभव आवश्यक होगा। साथ ही कर अनुपालन एवं किसान मूल्य श्रृंखला से जुड़ी क्षमताओं के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

सार्वजनिक/निजी निगमों के चयन हेतु स्कोरिंग मैट्रिक्स में संचालन के वर्ष (25%), औसत आय (25%), तिलहन/खाद्य तेल क्षेत्र में अनुभव (15%), क्लस्टर विकास अनुभव (15%) तथा मूल्य श्रृंखला प्रबंधन क्षमता (20%) को शामिल किया गया है।

इच्छुक एफपीओ, सहकारी समितियां, सार्वजनिक एवं निजी निगम उप कृषि निदेशक, जालौन (स्थान: बोहदपुरा फार्म, उरई) कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 सायं 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी हेतु कार्यालय अवधि में उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *