संवाददाता, उरई/जालौन।
उरई में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर खाटू श्याम के भक्तों द्वारा मेडिकल कॉलेज के सामने एक विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को ठंडा एवं मीठा शरबत पिलाकर राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार प्रातः 9 बजे पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर खाटू श्याम के भक्तों ने सड़क से गुजरने वाले लोगों को रोक-रोक कर शरबत वितरित किया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी अथवा शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
इस पुनीत कार्य में राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव, सौरभ रेड्डी, आशीष निषाद, अंकित वर्मा, भानु प्रताप, ओमजी तिवारी, यश यादव, रोहित प्रजापति, श्वेता राठौर, संजय चौहान, जगत सिंह चंदेल, शिखा श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, नेहा निषाद, रमाकांत निषाद, आकांक्षा राठौर, मायादीन पांचाल, रामकुमार सचान एवं जन शिक्षण संस्थान के निदेशक कन्हैयालाल गुप्ता तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी एस.एस. राजावत सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा, जिससे राहगीरों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। सभी उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।