संवाददाता: कानपुर देहात
कानपुर देहात, 29 मई 2026। जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना-पत्रों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान पुलिस विभाग की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने भी शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं के समाधान एवं न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
(संवाददाता – कानपुर देहात)