पुलिस लाइन उरई परिसर में 08 यूकेलिप्टस के पेड़ों की सार्वजनिक नीलामी 10 अगस्त को

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक, जालौन द्वारा अवगत कराया गया है कि रिजर्व पुलिस लाइन उरई एवं कैंप कार्यालय परिसर में स्थित 08 यूकेलिप्टस के पेड़ों की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन उरई परिसर में आयोजित की जाएगी।

नीलामी में इच्छुक कबाड़ी एवं ठेकेदार नियमानुसार प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बोली लगाने से पूर्व ₹20,000 की जमानत धनराशि जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बोलीदाता को अपना आधार कार्ड एवं पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। उच्चतम बोलीदाता को छोड़कर अन्य सभी बोलीदाताओं की जमानत धनराशि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वापस कर दी जाएगी।

नीलामी की उच्चतम बोली स्वीकृत होने के पश्चात बोली की संपूर्ण धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त बोली की धनराशि से अलग देय सभी कर एवं अन्य निर्धारित शुल्क भी ठेकेदार द्वारा नियमानुसार जमा किए जाएंगे।

नीलामी में प्रतिभाग करने वाले बोलीदाता का किसी सरकारी विभाग में पंजीकृत ठेकेदार होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र एवं हैसियत प्रमाण-पत्र, जो छह माह से अधिक पुराना न हो, भी मान्य होगा। किसी सरकारी विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदार को नीलामी में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं होगी।

नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति अथवा ठेकेदार द्वारा निर्धारित धनराशि का तत्काल भुगतान न किए जाने की स्थिति में उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। नीलामी प्रक्रिया के दौरान किसी भी बोली अथवा संपूर्ण नीलामी को निरस्त करने का अधिकार पुलिस अधीक्षक, जालौन के पास सुरक्षित रहेगा।

उच्चतम बोलीदाता को नीलामी के उपरांत पेड़ों को पुलिस लाइन परिसर में जिस स्थिति में वे वर्तमान में स्थित हैं, उसी स्थिति में अपने स्तर से उठाना होगा। नीलामी में स्वीकृत सामग्री को नियमानुसार तत्काल हटाने की जिम्मेदारी उच्चतम बोलीदाता की होगी।

किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में पुलिस अधीक्षक, जालौन का निर्णय अंतिम होगा। नीलामी की सभी निर्धारित शर्तों का पालन करना प्रत्येक बोलीदाता के लिए अनिवार्य होगा।

पुलिस विभाग ने इच्छुक एवं पात्र ठेकेदारों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *