संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग तथा व्यवहारिक ज्ञान का अवलोकन किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी करवाई।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में पहुंचकर सभी गार्ड रजिस्टरों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी कर्मियों को अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने के लिए भी निर्देशित किया।