पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में दिनांक 06 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित मामलों में उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *