संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात में बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस विभाग की इस नियमित जनसुनवाई व्यवस्था का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।