पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याएं सुनकर समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।

इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित मामलों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

पुलिस विभाग द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना तथा जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *