उ.प्र. पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आयोजित अभिलेख संवीक्षा (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का सोमवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन्स पहुंचकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में अनुशासन एवं गुणवत्ता बनाए रखी जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान भर्ती स्थल पर सुरक्षा, अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से संपन्न कराया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *