कानपुर देहात | संवाददाता
कानपुर देहात में दिनांक 30 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों पर नियमानुसार एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है।