पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में आमजन की समस्याओं के समाधान एवं प्रभावी पुलिसिंग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी मामलों का निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *