संवाददाता, उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र और प्रभावी समाधान पर चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर पुलिसिंग की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।