संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम, घटनाओं के खुलासे तथा वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ₹15,000 के इनामी एवं मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना शिवली में पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्त निर्मल यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम भगवन्तपुर, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात द्वारा उस पर ₹15,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुरस्कार घोषित मफरूर अभियुक्त निर्मल यादव को ग्राम प्रतापपुर खास चौराहा, थाना क्षेत्र शिवली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
निर्मल यादव, पुत्र गजेन्द्र सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम भगवन्तपुर, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 36/2026, धारा 310(4)/313 बीएनएस, थाना शिवली।
- मु0अ0सं0 428/2025, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस, थाना शिवली।
- मु0अ0सं0 395/2025, धारा 305/331(4)/317(2)/317(4)/317(5)/61(2) बीएनएस, थाना शिवली।
- मु0अ0सं0 215/2025, धारा 303(2)/317(5) बीएनएस, थाना शिवली।
- मु0अ0सं0 48/2023, धारा 379/411/413/414 भा.दं.वि., थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर।
- मु0अ0सं0 28/2025, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना सचेंडी, जनपद कानपुर नगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्र0नि0 श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह
- उ0नि0 श्री अच्छेलाल पाल
- उ0नि0 श्री सोमवीर सिंह
- का0 1057 अंकुर अहलावत
- रि0का0 1216 रजत तालान
- रि0का0 615 नीलेश चौहान
- रि0का0 380 आलोक कुमार