संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सट्टी पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना सट्टी पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त आकाश पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम महकापुर, थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सट्टी पर मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 115(2)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिन गुरुवार को थाना सट्टी पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त आकाश जहांगीरपुर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जहांगीरपुर चौराहे के पास, थाना क्षेत्र सट्टी से अभियुक्त आकाश पुत्र चन्द्रपाल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. आकाश, उम्र करीब 20 वर्ष, पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम महकापुर, थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 48/2026, धारा 87/137(2)/65(1)/115(2) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना सट्टी, जनपद कानपुर देहात।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष श्री कालीचरण
- उ0नि0 श्री रामलखन
- का0 381 अजय कुमार
- कां0 1174 विवेक कुमार