संवाददाता | उरई/जालौन
जनपद जालौन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नदीगांव थाना पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त गोलू दोहरे उर्फ सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रभूदयाल निवासी ग्राम सिकरी बुजुर्ग थाना नदीगांव जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।