उद्यमियों की समस्याओं एवं सुझावों पर होगी चर्चा
संवाददाता
उरई/जालौन
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 24 अगस्त 2026 को अपराह्न 4:00 बजे विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने जनपद के उद्यमी संघों के पदाधिकारियों एवं उद्यमी बंधुओं से अपील की है कि उद्योगों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं सुझावों के साथ बैठक में उपस्थित हों, ताकि संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विगत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में की गई कार्रवाई एवं उसकी प्रगति की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित हों।
बैठक में उद्यमियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।