चोरी की बकरी और मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार व दो किशोर पुलिस संरक्षण में

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो किशोर अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बकरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 अगस्त 2026 को थाना शिवली पुलिस टीम रामगंगा नहर पटरी मार्ग पर रामगढ़ पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भेवान की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बिना हेलमेट के एक बकरी लादकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम शिवा दीक्षित पुत्र अरुण कुमार दीक्षित निवासी चाट निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात बताया, जबकि उसके साथ दो किशोर अपचारी पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल को उन्होंने 15/16 अगस्त 2026 की रात आगू रोड, थाना अकबरपुर क्षेत्र से चोरी किया था। वहीं 20 अगस्त 2026 को थाना रूरा क्षेत्र में रिंद नदी के पास बकरी चरा रहे किसान की बकरी चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

पुलिस जांच में मोटरसाइकिल संख्या UP 77 P 0644 के संबंध में थाना अकबरपुर में मु0अ0सं0 344/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा बकरी चोरी के संबंध में थाना रूरा में मु0अ0सं0 258/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज पाया गया।

बरामदगी के आधार पर थाना शिवली में मु0अ0सं0 295/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवा दीक्षित एवं दोनों किशोर अपचारियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

बरामदगी का विवरण:

  • 01 चोरी की बकरी
  • 01 चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 77 P 0644
  • ₹180 नगद
  • 03 मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त:
शिवा दीक्षित, उम्र करीब 22 वर्ष, पुत्र अरुण कुमार दीक्षित, निवासी चाट निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।

पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, का0 945 अभिषेक कुमार, रि0 628 गौरव कुमार, रि0का0 820 ओमवीर एवं रि0का0 696 नन्द किशोर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *