जालौन में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, आठ मामलों में कार्रवाई

पांच थानों की पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद करने के साथ जुआ खेलने के आरोपियों को पकड़ा; मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज

संवाददाता
उरई/जालौन।

जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालौन पुलिस ने 27 अक्टूबर को पांच थानों में आठ मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामलों में तीन आरोपियों के कब्जे से 129 क्वार्टर देशी शराब बरामद की।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चुर्खी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20,010 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। वहीं, कालपी पुलिस ने जुआ अधिनियम के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 970 रुपये नकद और दो सट्टा पर्चियां बरामद कीं।

इसके अलावा कुठौंद, रामपुरा और कालपी थानों में मारपीट के तीन मुकदमे दर्ज किए गए।

जालौन पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *