पीड़ितों को सम्मानपूर्वक सुनकर न्याय का दिलाया भरोसा, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
संवाददाता
कानपुर देहात।
जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान के उद्देश्य से गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर निष्पक्ष, न्यायोचित एवं समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान और पीड़ितों को समय पर राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
क्षेत्राधिकारियों ने भी की जनसुनवाई
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के अनुरूप उचित एवं नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।