संवाददाता
उरई/जालौन
थाना कदौरा पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त रक्तरंजित ईंट भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कदौरा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैर-इरादतन हत्या के मुकदमे में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के रूप में एक रक्तरंजित ईंट बरामद की गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक साक्ष्यों के संकलन की प्रक्रिया जारी है।
जनपद पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।