गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस कार्यालय में गूंजा सत्यनिष्ठा का संकल्प

अपर पुलिस अधीक्षक ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया नमन, पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय जालौन (उरई) में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन तथा कर्तव्य में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम में सत्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यपरायणता का संदेश प्रमुखता से दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *