संवाददाता
उरई/जालौन
कोतवाली जालौन पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देते समय दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया एल्यूमिनियम तार, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एल्यूमिनियम तार, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा चोरी करने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है।
जालौन पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी, अवैध हथियार रखने तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।