संवाददाता, जालौन
कोतवाली जालौन पुलिस द्वारा अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच एवं अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके।