साइबर ठगी के शिकार आवेदक को थाना शिवली पुलिस ने वापस कराई ₹22,930 की पूरी धनराशि

प्रेस नोट | सराहनीय कार्य | कानपुर देहात
दिनांक: 25.06.2026

जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना शिवली साइबर हेल्प डेस्क द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक जितेन्द्र सिंह पुत्र तेज सिंह, निवासी ग्राम कुरमिन निवादा, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात के मोबाइल फोन को साइबर ठगों द्वारा हैक कर उनके बैंक खाते से कुल ₹22,930/- की धनराशि धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर ली गई थी। उक्त घटना दिनांक 08.06.2026 को घटित हुई थी, जिसकी शिकायत तत्काल थाना शिवली (साइबर हेल्प डेस्क) में दर्ज कराई गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर सेल के समन्वय से पूरी धनराशि ₹22,930/- को सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराया गया। यह राशि दिनांक 25.06.2026 को शिकायतकर्ता के खाते में पुनः जमा कराई गई।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से संतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

वापस कराई गई धनराशि

  • ₹22,930/-

जनहित में महत्वपूर्ण सूचना

  1. मोबाइल फोन खोने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल एवं संचार साथी ऐप पर शिकायत दर्ज करें: https://www.ceir.gov.in
  2. ऑनलाइन फ्रॉड/साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://www.cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।

साइबर ठगी राशि वापस कराने वाली पुलिस टीम

  • निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
  • उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह
  • कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार
  • महिला कांस्टेबल 1261 प्रीति सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *