फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
संवाददाता
उरई/जालौन।
कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम पड़री में 28 अक्टूबर को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतक की पहचान भूरे पुत्र खेमराज, निवासी ग्राम पड़री के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक गांव में स्थित एक डीजे गोदाम में काम करता था, जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलते ही कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक एवं फील्ड यूनिट को बुलाया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।