उरई में 2 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 1500 युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

दयानंद वैदिक कॉलेज में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन, 40 निजी कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन

संवाददाता
उरई/जालौन।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, उरई की ओर से 2 नवंबर 2026 को दयानंद वैदिक कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 40 कंपनियां हिस्सा लेंगी और लगभग 1500 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगी।

जिलाधिकारी समीर ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं और श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की जा रही है। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न निजी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। अधिक से अधिक युवाओं से मेले में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *