एसपी जालौन ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन।

पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता के साथ जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों की शिकायतों को सुनकर उनका त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *